Video: आंध्र प्रदेश में खौफनाक हादसा, ढह गया 100 साल पुराना पुल, लटक गया पूरा ट्रक
Bahuda bridge Collapsed: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के इचापुरम में बहुदा नदी पर बना एक प्राचीन पुल गिर गया। इसे ब्रिटिश काल में बनाया गया था

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में इछापुरम शहर के पास बहुदा नदी पर बना एक पुराना पुल आज (3 मई) उस समय ढह गया जब ग्रेनाइट से लदी एक लॉरी गुजर रही थी, अधिकारियों ने कहा कि 70 टन ग्रेनाइट लोड करने वाला लॉरी नीचे से गुजर रहा था। अंग्रेजों के जमाने का पुल जब ढह गया।
इस घटना में किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, क्षेत्र में यातायात बाधित है। अधिकारियों के अनुसार, दनोई पुल टूट जाने से नाहन और रेणुकजी से संगराह और हरिपुरधार का सड़क संपर्क बाधित हो गया।
पुल टूट गया और ट्रक नीचे लटक गया
पुल टूट गया और ट्रक नीचे लटक गया। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। इस ब्रिज का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 1929 में हुआ था। पुल के गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।
हाल ही में हुई थी पुल की मरम्मत
इस पुल पर हाल ही में एक नई सड़क भी बिछाई गई थी। पुल पर मरम्मत होने के बाद यह देखने में अच्छा लग रहा था। हालांकि पुल ग्रेनाइट लोड लॉरी के वजन नहीं उठा सका और ढह गया।
टल गया बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा ओवरलोड और पुराने पुल के ढहने के कारण हुआ। लोगों ने कहा कि पुल और नदी के बीच महज 20 मीटर की ऊंचाई थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने इस पुल को कई बार अधिकारियों के ध्यान में ला चुके हैं लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications