आंध्र प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष बोलीं- सस्ती शराब से कई परिवार बरबाद हो गए, सीएम को ठहराया जिम्मेदार
आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और वाईएसआरसी महासचिव वी विजयसाई रेड्डी के बीच जमकर जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दोनों ही एक दूसरे की आलोचना कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य में सस्ती शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। इसके लिए वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

मंगलवार को अनंतपुर के बुक्कराया समुद्रम मंडल के जंतलुरू गांव में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए पुरंदेश्वरी ने सीए वाईएस जगर मोहन रेड्डी के किसानों को मौद्रिक सहायता वितरित करने के कार्यक्रमों में भाग लेने को एक प्रकार का धोखा बताया है क्योंकि जो उन्होंने वादा किया उसे पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे।
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है उन्होंने कहा वाईएसआरसी की आलोचना ध्यान भटकाने वाली राजनीति का स्पष्ठ संकेत है।












Click it and Unblock the Notifications