Andhra Pradesh News: 2024 के चुनाव पर आंध्र प्रदेश की BJP का फोकस

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। लगातार बैठकों का दौर जारी है।

इसी कड़ी में, आंध्र प्रदेश की बीजेपी कोर कमेटी ने 2024 के चुनावों की कार्य योजना पर चर्चा करने के लिए एक गहन बैठक की। बैठक का फोकस चुनावी गठबंधन था। पार्टी के राज्य प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार और वरिष्ठ नेता एन किरण कुमार रेड्डी ने भाग लिया। जिसमें राज्य में चुनावी गठबंधन के बारे में पार्टी सदस्यों की राय जानी गई।

Daggubati Purandeswari

कोर कमेटी के सदस्यों को लिखित रूप में अपनी राय देने के लिए कहा गया, ताकि इसे पार्टी आलाकमान तक पहुंचाया जा सके। बैठक में राज्य में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए? इस पर ध्यान केंद्रित किया गया। चुनावी गठबंधन पर भी चर्चा हुई। पुरंदेश्वरी ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि हम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राय से अवगत कराएंगे और चुनावी गठबंधन पर उसके फैसले का पालन करेंगे।

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने पर पुरंदेश्वरी ने कहा कि यह मुद्दा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। हमें इसकी चिंता क्यों होनी चाहिए कि वह किस पार्टी में शामिल होगी? हमारा ध्यान अपनी पार्टी को मजबूत करने पर है। जब उनसे जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर की शिव प्रकाश से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि जेएसपी बीजेपी की सहयोगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+