कांग्रेस को झटका- आंध्र विधानसभा में तेलंगाना विधेयक खारिज

विधेयक पेश किये जाने के पहले तेलंगाना विरोधी विधायकों ने विधान भवन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पोस्टर बैनर के माध्यम से विरोध जताया। इसके बाद जब सदन में सत्र शुरू हुआ तब मुख्यमंत्री न किरण कुमार रेड्डी ने बिल पेश किया। बिल पर चर्चा ज्यादा देर तक नहीं हो सकी और हंगामा शुरू हो गया। हंगामें के बीच स्पीकर ने ध्वनि मत शुरू किया, जिसमें बिल को खारिज कर दिया गया। बिल खारिज होते ही विधानसभा अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई।
बिल खारिज होने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वो इस विधेयक को संसद को नहीं भेजें। साथ ही मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से भी आग्रह किया कि इस बिल को संसद में पेश नहीं होने दिया जाये। रेड्डी का मानना है कि अगर केंद्र ने बिल पास कर दिया, तो इस पर राजनीति और तेज हो जायेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना बिल तैयार करते वक्त गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के साथ धोखा किया है।












Click it and Unblock the Notifications