Andhra: विधानसभा चुनाव को लेकर दलों की बीच हलचल, YSRC का क्षेत्र प्रभारी नियुक्त करने पर मंथन जारी
आंध्र प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही कैंडिडेट्स को लेकर मंथन का दौर जारी है। सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के अलावा टीडीपी-जेएसपी गठबंधन के बीच उम्मदवारों को चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं वाईएसआरसी ने अब तक पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि वाईएसआरसी ने अभी तक प्रमुख क्षेत्रों के लिए प्रभारियों को अंतिम रूप नहीं दिया है।
वाईएसआरसीपी ने जिन पांच सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें नगरपालिका प्रशासन मंत्री ऑडिमुलापु सुरेश (कोंडेपी), तातिपर्थी चंद्र शेखर (येरागोंडापलेम), समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन (संतानुथलापाडु), पी हनिमी रेड्डी (अडंकी) और पूर्व विधायक बुचेपल्ली शिव प्रसाद रेड्डी (दार्सी) का नाम शामिल है। वहीं टीडीपी ने अभी तक एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

हालांकि वाईएसआरसी ने उम्मीदवारों घोषणा तो जरूर कर दी है, लेकिन पार्टी अब तक प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारियों/समन्वयकों की घोषणा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में ओंगोल और गिद्दलुर जैसे विधानसभा क्षेत्रों का भी नाम शामिल है। मौजूदा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी यहां से फिर से दावा कर रहे हैं।
मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री बालिनेनी श्रीनिवास रेड्डी भी इस सीट से दावा कर रहे हैं। वहीं ओंगोल लोकसभा सीट को लेकर वाईएसआरसी ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी की ओर से इन दोनों नेताओं की अब तक उम्मीदवारी की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं दूसरी ओर विधायक बुरा मधुसूदन (कनिगिरी), केपी नागार्जुन रेड्डी (मरकापुर), एम महिधर रेड्डी (कंदुकुर) और करणम बलराम (चिराला) और वाईएसआरसी प्रभारी अमांची कृष्ण मोहन (परचुर) के अनुयायी बेसब्री से अगली सूची की प्रतीक्षा में हैं। इन नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी नेतृत्व संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उनके नाम जल्द ही फानल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications