आन्ध्र प्रदेश: बिजली जाने पर डॉक्टर ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया ऑपरेशन
हैदराबाद। आन्ध्र प्रदेश के गुंतूर जिला अस्पताल में बीते एक हफ्ते में दो दफा टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया जाने का मामला सामने आया है। ये मामला सात फरवरी का है, जब ऑपरेशन के दौरान बिजली चले जाने पर डॉक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च से रोशनी कर सर्जरी जारी रखी। ऐसी ही एक मामला 14 फरवरी को भी हुआ,जब टॉर्च की रोशनी में डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी। राहत की बात ये है कि दोनों ही मरीजों को इसकी वजह कोई दिक्कत नहीं हुई और दोनों की ही हालत अब ठीक है।

डॉक्टर जब सर्जरी कर रहे थे, तो लाइट चली गई। इस समय डॉक्टर सर्जरी के बीच में थे, ऐसे में डॉक्टरों ने सर्जरी को रोकने की जगह, मोबाइल पर टॉर्च जलाकर ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि लाइट जाने पर जनरेटर चलने में कुछ वक्त लगता है। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर के लिए पावर बैकअप होता है, लेकिन फ्यूज उड़ने से सिस्टम गड़बड़ हो गया था, जिसके चलते इस तरही की परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल ने हालांकि कहा कि सिर्फ 5 मिनट के लिए लाइट गई थी। आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल का ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ डॉक्टर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्लास्टिक सर्जरी करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications