विजयवाड़ा: व्यवसायिक विवाद के चलते शख्स ने कार में बैठे तीन लोगों को बंद करके लगा दी आग
विजयवाड़ा:व्यवसायिक विवाद के चलते शख्स ने कार में बैठे तीन लोगों को बंद करके लगा दी आग
विजयवाड़ा।आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिन दहाड़े एक शख्स ने एक कार में बैठे तीन लोगों को बंद करके कार में आग लगा दी। इस कार के अंदर बैठी एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को आग के हवाले कर आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले में तीनों घायल हुए जिसमें एक गंभीर रुप से जख्मी हुआ उसकी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अपराध के पीछे व्यवसाय को लेकर वित्तीय विवाद है।

यह घटना सोमवार को विजयवाड़ा के पटमता पुलिस थाना सीमा के तहत हुई। विजयवाड़ा के डिप्टी कमिश्नर वी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि कुछ समय पहले वेणुगोपाल रेड्डी और गंगाधर के साथ एक बिजनेस पार्टनर थे। वे सेकेंड-हैंड कार खरीदते और बेचते थे। हालांकि, उनका बिजनेस अच्छा नहीं चला। व्यवसाय में घाटे के चलते वेणुगोपाल और गंगाधर में बहस हो गई इसके बाद दोनों अलग हो गए।
सिगरेट पीने के बहाने कार से नीचे उतर कर कार में अचानक लगा दी आग
डीसीपी ने बताया कि वेणुगोपाल ने गंगाधर से बात करने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद सोमवार को गंगाधर अपनी पत्ती नागवल्ली और दोस्त कृष्ण रेड्डी के साथ वेणुगोपाल से मिलने विजयवाड़ा में एक जगह गए। मामले को सुलझाने के लिए कार में बैठ कर तीनों की बात हुई। जैसा ही उन्होंने आपस में कार में बैठकर बात शुरु की वेणुगोपाल रेड्डी धूम्रपान के बहाने कार से बाहर निकल गया और दोपहर के लगभग 4.45 बजे, और व्हिस्की की बोतल में भरा पेट्रोल उसने कार पर डालाऔर आग लगा दी।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
वेणुगोपाल रेड्डी कार में आग लगाकर मौके से भाग गया। कार के अंदर फंसे लोगों के साथ जलती कार का अलर्ट मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना के हासिल किए गए विजुअल में देखा जा सकता है कि रोड के किनारे खड़ी कार धू-धूकर कर जल गई। पुलिस ने बताया कि गंगाधर और उसकी पत्नी को कम चोटें आई हैं, लेकिन उनका दोस्त गंभीर रूप से आग में झुलस गया है। गंगाधर की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीसीपी ने कहा कि आरोपी वेणुगोपाल रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गंगाधर को एक बयान के लिए पटामाता पुलिस स्टेशन ले जाया गया। डीसीपी ने कहा कि कानूनी औपचारिकताओं को खत्म करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications