गेल, ओएनजीसी अधिकारी नहीं करेंगे गैस पाइपलाइन ब्लास्ट की जांच

जानकारी मिली है कि करीब 15 लोग मौत के आगोश में चले गए और इस दुर्घटना पर 15 लोगों के घायल हो जाने की भी खबर है। बताते चलें कि इसमें जान के साथ ही घर-बार का भी भारी नुकसान हुआ इस घटना में लगभग पचास घर भी जल गए हैं। आग की मुख्य वजह का अभी साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है। वैसे कहा जा रहा है कि आग नगरम गांव में स्थित पाइपलाइन में लगनी शुरू हुई। जिसके बाद आग की लपटों ने अपना खतरनाक रूप धारण कर लिया और इतना बड़ा हादसा हो गया है।
मंत्री जी पहुंचेंगे
खबर है कि आंध्र के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू ने इस घटना के बाद अपना दिल्ली का दौरा रद्द करते हुए गोदावरी जिलें घायलों व मृतकों के परिवार से मिलने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुन जेटली भी करीब आज दोपहर बाद तक जिले में पहुचकर घायलों का हालचाल जानेंगे। वहीं मृतकों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री के कार्यालाय की ओर से २ लाख रुपए का मुआवजे का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications