Andhra MLC Election 2023: आंध्र प्रदेश स्नातक निर्वाचन में TDP को 'संजीवनी', 2 सीटों पर पिछड़ रही YSRCP
आंध्र प्रदेश एमएलसी चुनावों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 2 प्रुमख सीटों पर पिछड़ रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में टीडीपी के उम्मीदवार वाईएसआरसीपी के उम्मीदवारों से आगे निकल गए। पूर्वी रायलसीमा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में टीडीपी उम्मीदवार कंचरला श्रीकांत चौधरी YSRCP कैंडिडेट श्याम प्रसाद रेड्डी से 10,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि टीडीपी उम्मीदवार वेपाडा चिरंजीवी राव उत्तर-तटीय एपी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वाईएसआरसीपी उम्मीदवार सीतामाराजू सुधाकर से 18,000 से अधिक मतों से आगे हैं।
प्रदेश के स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में इस दो सीटों पर टीडीपी की अगर जीत होती है तो ये एक बड़ा उलटफेर होगा। स्नातक निर्वाचन चुनाव में डीडीपी उम्मीदवारों की बढ़त की खबर के बाद पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू मंगलागिरी में टीडीपी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर मतगणना में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने विशाखापत्तनम और तिरुपति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमके मीणा और जिला निर्वाचन अधिकारियों से अनुरोध किया।
एमएलसी चुनाव में डीडीपी उम्मीदवारों की जीत के करीब पहुंचना पार्टी को उत्साहित करने वाला है। प्रदेश में सत्ता से दूर पार्टी के लिए से संजीवनी से कम नहीं माना जा रहा है। ये जीत टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।
तेदेपा की राज्य शाखा के अध्यक्ष के अत्चनायडू ने कहा कि लोगों ने वाईएसआरसीपी के तीन राजधानी शहरों के नाटक और विजाग राजधानी के साथ उत्तर-तटीय क्षेत्र के विकास को खारिज कर दिया है। टीडीपी विधायक नंदामुरी बालकृष्ण रेड्डी ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे वाईएसआरसीपी के पतन की शुरुआत होंगे। तेदेपा के वरिष्ठ नेता पत्रुडु ने कहा, "जनता ने साबित कर दिया कि वे मूर्ख नहीं हैं। वे विकास चाहते थे, वादे नहीं"।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications