आपदा प्रबंधन सेवाओं के क्षेत्र में टॉप पर आंध्र प्रदेश: गृह मंत्री तनेती वनीता
आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवा विभाग देश के अन्य राज्यों के मुकाबले टॉप पर है। ये दावा राज्य की गृह मंत्री वनीत वेलागापुड़ी में सचिवालय में अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्रतिक्रिया विभाग की बैठक में किया। उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और राजस्थान में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के कार्यों से तुलना की। गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश में अग्निशमन व्यवस्था को बेहतर बताते हुए दावा किया कि आधुनिकीकरण के मामले में आंध्र प्रदेश काफी आगे है।

वेलागापुड़ी में आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री तनेती वनीता की अध्यक्षता में सचिवालय में अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्रतिक्रिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस हफ्ते बुधवार (23 नवंबर) को हुई इस अहम मीटिंग में अधिकारियों ने अग्निशमन सेवाओं के प्रबंधन की लागत को कम करने, एनओसी प्रक्रियाओं को आसान बनाने, आंध्र प्रदेश फायर सर्विस एक्ट, 1999, मॉडल फायर फोर्स बिल, 2019 और इसमें किए जाने वाले अन्य संशोधनों को लेकर चर्चा की गई।
मीटिंग के दौरान इस बात पर भी चर्चा की गई कि अग्निशमन विभाग के आगे प्रोजेक्ट को लेकर भूमि का चयन और भवनों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी स्थिति में समझौता ना हो। अधिकारियों के मुताबिक, समीक्षा बैठक की शुरुआत में अग्निशमन सेवा राजपत्र अधिसूचना समिति के अध्यक्ष रविशंकर अय्यनार की पेश की गई एक रिपोर्ट और सिफारिशों पर चर्चा से हुई।
इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने, इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों के रखरखाव और उपकरण मानकों को पूरा करने, नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) और प्लंजर पंपों खे उपयोग को लेकर छह गजट अधिसूचनाएं जारी की गईं।












Click it and Unblock the Notifications