आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद रेड्डी ने कहा, 'मेरी मुलाकात का एजेंडा कल होने वाली नीति आयोग की बैठक को लेकर था। कल हम नीति आयोग के सामने अपना मुद्दा पेश करेंगे। वहीं इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, सूत्रों का कहना है कि जगन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद दिया जा सकता है।

रेड्डी की पार्टी को लोकसभा के उपाध्यक्ष पद की पेशकश को लेकर पूछे गए सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'ऐसी कोई पेशकश नहीं आई है। ना तो इस बारे में हमने कुछ कहा है और ना ही ऐसा कोई प्रस्ताव हमें अभी मिला है। इसलिए ऐसी बातों को लेकर कोई कयास ना लगाएं।
सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने लोकसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए नवीन पटनायक की बीजेडी और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी दोनों को ऑफर दिया है। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों दलों में किसी एक को यह पद मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications