Andhra Bus Fire Tragedy: कैसे एक बस बनी आग का गोला? 5 महीने के बच्चे समेत 14 लोग जिंदा जले, तड़प-तड़पकर मौत
Andhra Bus Fire Tragedy Reason: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में गुरुवार सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। तेलंगाना के जगतियाल से नेल्लोर जिले के कलिगिरी जा रही एक प्राइवेट बस ने पोडिली रोड पर रायवरम गांव के पास बजरी से लदे डंपर ट्रक (टिपर) से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का फ्यूल टैंक फट गया, डीजल फैल गया और पलक झपकते ही बस आग का गोला बन गई।
इस भीषण आग में 14 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 5 महिलाएं और 5 महीने का एक नन्हा बच्चा भी शामिल है। बच्चे के पिता की भी मौत हो गई, जबकि मां बच गईं। ज्यादातर मृतक राजमिस्त्री और निर्माण क्षेत्र के मजदूर थे, जो अपने घर आंध्र प्रदेश लौट रहे थे।

Andhra Bus Fire Tragedy: हादसा कैसे हुआ?
बस में कुल 41 यात्री सवार थे। बस विपरीत लेन में चली गई और सही लेन में आ रहे टिपर से टकराई। टक्कर ठीक ट्रक के डीजल टैंक के बीच में हुई। टैंक फटने से डीजल बस पर फैल गया और आग भड़क उठी। बस की बैटरी में भी आग लग गई, जिससे आग और तेजी से फैली। बस ड्राइवर का दावा है कि स्टीयरिंग व्हील जाम हो गया था, लेकिन पुलिस इसे जांच रही है।
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर की गलती। मार्कापुरम जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वी. हर्षवर्धन राजू ने कहा, 'बस अपनी लेन में रहने के बजाय विपरीत लेन में चली गई। ट्रक ड्राइवर ने बचने की कोशिश की, लेकिन बस ने उसे टक्कर मार दी।'
Andhra Bus Fire Burnt Alive: मरने वालों की स्थिति
- कुल मौतें: 14 (5 महिलाएं + 5 महीने का बच्चा सहित)
- ज्यादातर मृतक आंध्र प्रदेश के रहने वाले निर्माण मजदूर थे।
- पहचान अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस DNA प्रोफाइलिंग कर रही है।
- 22 यात्री घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ड्राइवरों का क्या हुआ?
दोनों बस ड्राइवर बच गए। एक पुलिस हिरासत में, दूसरा अस्पताल में। टिपर का ड्राइवर और क्लीनर घटना के बाद फरार हो गए। बस ड्राइवर ने हादसे से सिर्फ आधा घंटा पहले स्टीयरिंग संभाला था।
सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया और मुआवजा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया।
- PM मोदी: दुर्घटना को 'दुखद' बताया। PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि घोषित की।
- CM चंद्रबाबू नायडू: मृतकों के परिवार को ₹5 लाख और गंभीर घायलों को ₹2 लाख का मुआवजा। सभी घायलों को बेहतरीन मेडिकल सुविधा का निर्देश। टेली-कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों को तुरंत एक्शन का आदेश दिया।
- राष्ट्रपति मुर्मू: X पर लिखा, 'पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना।'
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने भी मृतकों-घायलों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications