Andhadhundh Madar Mistri: बदलापुर के बाद श्रीराम राघवन ला रहे एक और मर्डर मिस्ट्री

मुंबई। दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री जैसी फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध निर्देशक श्रीराम राघवन एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक की पिछली फ़िल्म 'बदलापुर' एक इंटेंस मर्डर मिस्ट्री पर आधारित थी जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था और अब श्रीराम राघवन अपनी आगामी फिल्म 'अंधाधुन' के साथ जनता जनार्दन का दिल जीतने के लिए रेडी है।

'अंधाधुन' एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री

'अंधाधुन' एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री

आयुष्मान खुराना के अभिनय से सजी 'अंधाधुन' भी एक दिलचस्प मर्डर गुथी के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी जिसमें आयुष्मान एक नेत्रहीन पियानो वादक की भूमिका निभा रहे है।एक के बाद एक रिलीज हुए विचित्र और मज़ेदार पोस्टर ने श्रीराम राघवन की आगामी थ्रिलर के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। तो वहीं फिल्म के ट्रेलर को सलमान खान के हिट गेम शो 'दस का दम' पर लॉन्च किया गया था और फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

तब्बू और राधिक आप्टे भी अहम रोल में

तब्बू और राधिक आप्टे भी अहम रोल में

बॉलीवुड की कई फ़िल्मो में अपना हुनर दिखा चुके आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फ़िल्म "अंधाधुन" के साथ निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। अंधाधुन में एक अंधे पियानो कलाकार की प्रेम कहानी देखने मिलेगी लेकिन उनका जीवन उस समय उथल पुथल हो जाता है जब वह त्रासदियों की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म अभिनेत्री तब्बू एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी जो 'दृश्यम' के बाद एक बार फिर ग्रे भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी फिल्म

5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में राधिका आप्टे भी हैं, जो बदलापुर के बाद राधिका आप्टे दूसरी बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करते हुए नज़र आएंगी। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'अंधाधुन' श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है। तब्बू, आयुष्मान खुराना, राधिका आपटे द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+