अनन्या पांडे की बहन Alanna Pandey ने ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की Bikini फोटो, तो मां का था ऐसा रिएक्शन
मुंबई। अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचा रही हैं तो वहीं, उनकी कजिन सिस्टर अलाना पांडे अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में अलाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड इवॉर संग बेहद की हॉट फोटो शेयर की जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अलाना इन दिनों इवॉर के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

अलाना ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
फिल्म इंडस्ट्री से दूर अलाना पांडे यूट्यूबर के तौर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्हें ट्रैवल करना बेहद पसंद है, वह अपने ट्रैवलिंग ब्लॉग भी यूट्यूब पर पोस्ट करती हैं। इसके अलावा अलाना अपने फैंस को साथ खुद की लाइफ इवेंट्स से भी रूबरू कराती हैं। अलाना का इंस्टग्राम उनकी हॉट तस्वीरों और ट्रैवल डायरी से पटा पड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, इस पर उनकी मां ने जो रिएक्शन दिया वो देखने वाला था।

अलाना ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग फोटो
सोशल मीडिया पर अलाना काफी क्रिएटिव फोटोज शेयर करती है। समुद्र किनारे बिकिनी में लेटी नजर आ रही अलाना ने दो स्लाइड में फोटो पोस्ट की। एक में वह आधी दिखाई दे रही हैं और दूसरी स्लाइड में उनके ब्वॉयफ्रेंड इवॉर नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अलाना ने लिखा, 'मेरा दूसरा आधा हिस्सा देखने के लिए स्वाइप करें।' जैसे ही आप फोटो स्लाइड करेंगे दूसरी तरफ इवॉर दिखाई देंगे। इस फोटो पर कमेंट करते हुए अलाना की मां डिएन ने लिखा, 'क्यूटीज'।

यूजर ने की अलाना के मां की तारीफ
सोशल मीडिया हैंडल पर अलाना ने कई और तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर भी अलाना की मां ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया। बेटी की तस्वीरों पर मां डिएन का रिएक्शन देख एक यूजर ने लिखा, 'सोसायटी को आपके जैसी और मांओं की जरूरत है।' आपको बता दें कि अलाना ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पेरेंट्स काफी ओपन माइंडेड हैं, जब उन्होंने इवॉर के साथ लिवइन में रहने का फैसला लिया तो उनकी मां काफी एक्साइटेड थीं।

चिक्की पांडे की बेटी हैं अलाना
मालूम हो की अलाना पांडे, अभिनेता चंकी पांडे के भाई आलोक शरद पांडे (चिक्की पांडे) की बेटी हैं। आलोक का भी फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, वह एक बिजनेसमैन हैं। आलोक और डिएन की बेटी अलाना पांडे अपने ब्वॉयफ्रेंड इवॉर के साथ लॉस एंजेलिस में लिव-इन में रह रही हैं। अलाना और इवॉर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इवॉर होली के मौके पर अलाना के घर मुंबई भी आए थे।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस आशका गोराडिया का HOT बिकिनी अवतार, फोटो के साथ महिलाओं के लिए स्पेशल मैसेज किया शेयर












Click it and Unblock the Notifications