मशहूर उद्योगपति की इस खूबसूरत बेटी ने पापा के लिए छोड़ी संगीत की दुनिया, अब संभालेंगी करोड़ों का बिजनेस
Ananya Birla Profile: आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर ने इस वक्त सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा हुआ है।
दरअसल आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) की बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को सूचना दी है कि 'वो पापा के बिजनेस के लिए अब अपने शौक यानी संगीत से ब्रेक लेने जा रही हैं।'

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'दोस्तों, यह बहुत मुश्किल फैसला रहा है। मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हूं, जहां मेरे लिए बिजनेस और संगीत को संभालना लगभग असंभव है इसलिए मैं अब अपनी सारी ऊर्जा बिजनेस में लगाने जा रही हूं आप सभी को धन्यवाद, मेरा साथ देने के लिए, मैं संगीत की दुनिया से ब्रेक ले रही हूं।'
बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने किया था ऐलान
आपको बता दें कि फरवरी 2023 में अनन्याश्री के पिता और बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने ऐलान किया था कि बेटी अनन्या और बेटे आर्यमान अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। ये दोनों भाई- बहन आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड को संभालेंगे लेकिन इसके बावजूद अनन्या अपने शौक को टाइम दे रही थी।
अनन्या बिड़ला ने म्यूजिक से ब्रेक लेने का फैसला किया
लेकिन अब वो दोनों को एक साथ मैनेज नहीं कर पा रही हैं, जिसकी वजह से अब उन्होंने म्यूजिक से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
11 साल की उम्र से संगीत से हुआ प्रेम
मालूम हो कि 11 साल की उम्र में पहली बार अनन्या ने संतूर बजाना शुरू किया था। बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका अनन्या ने बहुत सारे अंग्रेजी गाने गाए हैं। मालूम हो कि अनन्या ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मैनजमेंट में स्नातक किया है।
अनन्या ने स्टार्ट-अप का गोल्ड अवार्ड जीता था
अनन्या ने 17 बरस में Svatantra Microfin Private Limited की स्थापना की थी। जो गरीब महिलाओं को लोन देने का काम करती है, अनन्याश्री के नेतृत्व में Svatantra बेस्ट स्टार्ट-अप बनकर गोल्ड अवार्ड जीता था।
बिजनेस की दुनिया में अपने पापा के कारण आई
साल 2022 में उन्होंने एक्टिंग की भी दुनिया में कदम रखा था लेकिन अब उन्होंने इन सारी बातों से खुद को अलग करने का फैसला किया है, वो भी अपने पापा की वजह से, हालांकि उनके पापा ने उन् पर बिजनेस में आने के लिए दवाब नहीं डाला है लेकिन फिर भी वो बिजनेस की दुनिया में अपने पापा के कारण आई हैं।
कुमार मंगलम का जन्म राजस्थान में हुआ था
गौरतलब है कि देश के मशहूर उद्योगपति आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम का जन्म राजस्थान में हुआ था। मारवाड़ी फैमिली जन्मे कुमार मंगलम ने लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया और करोड़ों की कंपनियों के मालिक बनें।
देश के प्रतिष्ठित सम्मान 'पद्मभूषण' से सम्मानित हैं कुमार मंगलम
देश के मशहूर उद्योगपतियों में से एक कुमार मंगलम की बहुत सारी कंपनियां सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं, समाज में दिए गए उनके अभूतपूर्व योगदान के मद्देनजर भारत सरकार मे उन्हें देश के प्रतिष्ठित सम्मान 'पद्मभूषण' से सम्मानित भी किया है, अब उनकी कंपनियों को संभालने का बीड़ा उनके बच्चों ने उठाया है, देखते हैं कि वो इसे कहां तक लेकर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications