अनंत कुमार हेगड़े ने राहुल गांधी के डीएनए पर खड़ा किया सवाल बोले, मुसलमान का बेटा ब्राह्मण कैसे?
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है, जिसकी वजह से चर्चा में हैं। अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बात और विदेशी ईसाई मां का बेटा आखिर कैसे ब्राह्मण का बेटा हो सकता है। हेगड़े ने यह बयान कर्नाटक के भटकल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने राजीव और राहुल के गांधी होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर कैसे दोनों गांधी हो सकते हैं।

मुस्लिम का बेटा ब्राह्मण कैसे
हेगड़े यही नहीं रुके उन्होंने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोगों को राजीव और राहुल के गांधी होने का सबूत मांगना चाहिए। हेगड़े ने कहा कि ये लोग सबूत मांग रहे हैं, आखिर मुसलमान का बेटा ब्राह्मण कैसे हो गया। क्या ये लोग उसका कोई सबूत देंगे। मुसलमान बाप और विदेशी ईसाी मां से पैदा हुआ ये इंसान (राहुल गांधी) आखिर कैसे ब्राह्मण का बेटा हो गया, क्या इसका ये लोग सबूत देंगे। हेगड़े ने कहा कि मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं कि राजीव गांधी की मौत हुई उस वक्त उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने को कहा गया था।
डीएनए पर खड़ा किया सवाल
अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि राजीव गांधी की पहचान करने के लिए राहुल गांधी का डीएनए लेने की बात हुई लेकिन सोनिया ने ऐसा करने से मना कर दिया और प्रियंका गांधी का डीएनए टेस्ट कराया गया। ऐसे में सच क्या है इसकी सबको जानकारी मिलनी चाहिए। ऐसे लोग हमसे सबूत मांग रहे हैं, इन लोगों की हैसियत क्या है जो ये लोग हमसे सबूत मांगे। यह पहला मौक नहीं है जब हेगड़े ने इस तरह का विवादित बयान दिया है, इससे पहले भी वह इस तरह का बयान दे चुके हैं।
मिश्रित नस्ल के
इससे पहले हेगड़े ने राहुल गांधी को मिश्रित नस्ल का बताया था। जनवरी माह में हेगड़े ने कहा था कि मुस्लिम पिता का और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा था कि उन्हें धर्म की समझ नहीं है, वह कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं, लेकिन बेटा ब्राह्मण। उन्होंने कहा था कि आप किसी भी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकता हूं, यह सिर्फ कांग्रेस की प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications