Anant-Radhika: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने को लगा आध्यात्मिक गुरुओं का तांता, बाबा रामदेव का दिखा अलग अंदाज
Anant-Radhika Shubh Ashirwad Ceremony: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी के बाद, अंबानी परिवार ने 13 जुलाई को जियो कन्वेंशन सेंटर में 'शुभ आशीर्वाद' समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई आध्यात्मिक नेताओं और गुरुओं का भव्य स्वागत किया गया। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर की छत के नीचे कई आध्यात्मिक नेता और गुरु एकत्र हुए।
तुलसी पीठ के संस्थापक प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य, द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य आध्यात्मिक नेताओं ने शिरकत की।

शुभ आशीर्वाद में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जो उनकी प्रशंसा करते हुए देखे गए। बाबा रामदेव के साथ अभिनेता की मजेदार बातचीत देखने को मिली।
15 से ज्यादा आध्यात्मिक नेताओं का जमावड़ा
- स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य, द्वारका;
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शंकराचार्य जोशीमठ;
- गौरांग दास प्रभु, प्रभागीय निदेशक, इस्कॉन;
- गौर गोपाल दास, भिक्षु, इस्कॉन;
- राधानाथ स्वामी, सदस्य, गवर्निंग बॉडी, इस्कॉन;
- पूज्यश्री रमेशभाई ओझा;
- गौतमभाई ओझा;
- पूज्यश्री देवप्रसाद महाराज;
- विजुबेन राजानी, श्री आनंदबावा सेवा संस्था;
- श्री बालक योगेश्वरदास जी महाराज, बद्रीनाथ धाम;
- पूज्यश्री चिदानंद सरस्वती, प्रमुख, परमार्थ निकेतन आश्रम;
- श्री नम्रमुनि महाराज, जैन मुनि, संस्थापक-प्रसादम; धीरेन्द्र शास्त्री, बागेश्वर धाम;
- बाबा रामदेव, योग गुरु;
- स्वामी रामभद्राचार्य;
- स्वामी कैलाशानंद, महामंडलेश्वर, निरंजनी अखाड़ा;
- अवधेशानंद गिरि, महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा;
- श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज, विश्व शांति सेवा ट्रस्ट;
- दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी, वात्सल्य ग्राम;
- श्री विशाल राकेश जी गोस्वामी, मुख्य पुजारी, श्रीनाथजी मंदिर।
अमिताभ बच्चन ने बाबा रामदेव से बातचीत की
कार्यक्रम के एक अन्य क्लिप में बिग बी को योग गुरु, प्रेरक वक्ता और व्यवसायी बाबा रामदेव के साथ मजेदार बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों सार्वजनिक हस्तियों को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications