अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल, कहा- इटेलियन लेडी को खुश करने लिए DK ने किया यीशु की प्रतिमा का उद्घाटन
बेंगलुरु। अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हेगड़े ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को इटेलियन लेडी और इटेलियन मदर कहा है। हेगड़े ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने अपनी पार्टी अध्यक्ष और इटली की महिला को खुश करने के लिए ईसा मसीह की प्रतिमा का उद्घाटन किया है।

बता दें कि, कर्नाटक कांग्रेस के विधायक डीके शिवकुमार ने रामनगर के कनकपुरा तालुक के हरोबेले गाँव में क्रिसमस के मौके पर114 फीट की ईसा मसीह की मूर्ति का शिलान्यास किया था।
मूर्ति के लिए जमीन सरकार की ओर से भेंट की गई है।
यह पहली बार नहीं है जब अनंत हेगड़े ने गांधी परिवार के किसी सदस्य को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले हेगड़े ने राहुल गांधी को 'हाइब्रिड नमूना' बताया था। हेगड़े ने कहा, था कि, 'राहुल इस देश को नहीं जानते हैं, उन्हें अपने धर्म के बारे में कुछ नहीं पता है। राहुल के पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं तो वह हिंदू कैसे हुए? आखिर यह संभव कैसे है?' हेगड़े ने आगे कहा, 'हम ऐसे मुद्दे समझ सकते हैं लेकिन यह खाली दिमाग का आदमी ना कुछ जानता है, ना समझता है। आपको दुनियाभर के लैब्स में भी ऐसा हाइब्रिड नमूना नहीं मिलेगा। आपको ऐसा नमूना सिर्फ कांग्रेस की लैब में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications