पीएम मोदी की रैली में नजर आए अनंत अंबानी, पिता मुकेश अंबानी ने किया था कांग्रेस उम्‍मीदवार का समर्थन

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था और अब उनके बेटे अनंत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में श्रोताओं में बैठे दिखे। वे दर्शक दीर्घा में पहली लाइन में बैठे थे। मोदी की शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जनसभा थी। यहां अनंत ने एक मराठी चैनल से बातचीत में कहा, वे यहां प्रधानमंत्री मोदी को सुनने और देश को समर्थन देने आए हैं।

 पीएम मोदी की रैली में नजर आए अनंत अंबानी, कुछ दिनों पहले पिता मुकेश अंबानी ने किया था कांग्रेस उम्‍मीदवार का समर्थन

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है। अंबानी का कांग्रेस उम्मीदवार देवड़ा को समर्थन ऐसे समय में सामने आया जब देश के सबसे अमीर उद्योगपति के भाई अनिल अंबानी पर राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें अंबानी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ऐसा बेहद कम ही देखा गया है कि मुकेश ने खुलकर चुनाव में किसी उम्मीदवार का समर्थन किया है। ट्विटर पर साझा वीडियो में मुकेश कहते हैं, "मिलिंद दक्षिण मुंबई के लिए हैं। उन्होंने 10 साल तक दक्षिण मुंबई को रिप्रेजेंट किया है। उन्हें यहां की सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक ईको-सिस्टम की अच्छी समझ है। छोटे और बड़े बिजनेस दोनों ही दक्षिण मुंबई में फल-फूल रहे हैं। इसके जरिए प्रतिभावान युवाओं के रोजगार के मौके बनाए जा सकते हैं।" वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'अपना वोट खराब मत करिये। बेहतर होगा उस पार्टी के लिए वोट करें जो सत्ता में आ रही है और आप अपने मत से उसे मजबूती दे सकते हैं।' मोदी ने कहा, "अब एक मात्र सवाल यह है कि क्या भाजपा 2014 के मुकाबले अपनी सीटों की संख्या और बेहतर करने जा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+