Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तस्वीरें बता रही हैं कि अनंत और राधिका केवल दोस्त नहीं...

मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एक के बाद एक कई खुशियों ने दस्तक दी है। हाल ही में उनकी बेटी ईशा की शादी हुई है, तो वहीं बेटे आकाश अंबानी की सगाई हो चुकी है और बहुत जल्द वो भी घोड़ी चढ़ने वाले हैं तो वहीं इसी बीच उनके छोटे भाई अनंत अंबानी से भी जुड़ी एक खबर आ रही है कि वो भी राधिका मर्चेंट के साथ अपने रिश्ते में दोस्ती से आगे बढ़ चुके हैं , जिनके साथ अनंत की घनिष्ठता को आप तस्वीरों में महसूस कर सकते हैं।

अंबानी परिवार के भी करीब हैं राधिका

अंबानी परिवार के भी करीब हैं राधिका

हालिया शादी की तस्वीरों से आपको एहसास होगा कि राधिका केवल अनंत के ही क्लोज नहीं है बल्कि वो उनके परिवार के भी काफी निकटतम है। हालांकि राधिका और अनंत के रिश्ते पर अंबानी परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है लेकिन मीडिया में इस बात का शोर है कि राधिका-अनंत का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा है।

राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं

राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं

आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैथड्रियल एंड जॉन कॉनन स्कूल और इकोल मोन्डियल वर्ल्ड स्कूल से की है।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई

उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की। 24 साल की राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की। राधिका एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं।

175 किग्रा के थे अनंत अंबानी

175 किग्रा के थे अनंत अंबानी

एक वक्त था जब अनंत का अस्थमा की वजह से काफी वजन बढ़ गया था, जिसका प्रमुख कारण उनकी अस्थमा की दवाएं थीं। वर्ष 2014 तक उनका वजन 175 किग्रा के आसपास था, लेकिन एक कठिन और अनुशासित दिनचर्या के बाद उन्होंने वर्ष 2016 में 18 महीने के अंदर लगभग 108 किलो वजन को घटाया।

आध्यात्मिक व्यक्तित्व

आध्यात्मिक व्यक्तित्व

अनंत बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। वह भगवान बालाजी के बहुत बड़े भक्त हैं। जिसके चलते वह अक्सर तिरुमाला में वेंकटेश्वर मंदिर की यात्रा करना पसंद करते हैं। यही नहीं उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में एक पवित्र सफ़ेद हाथी को दान दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+