1-3 मार्च तक अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, मेहमानों को Pick करेंगी रोल्स रॉयस से लेकर ये महंगी कारें
Anant Ambani and Radhika Merchant Pre-Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे। लेकिन, कपल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में एक मार्च से शुरू हो रहा है, जो 3 मार्च तक चलेगा।
इन तीन दिनों कई इवेंट्स का आयोजन किया गया है। जिसमें हर एक इवेंट्स के लिए ड्र्रेस कोड भी निर्धारित है। इस आयोजन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर को फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, बॉलीवुड किंग एक्टर 'शाहरुख खान'के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना समेत कई नामी गिरामी चेहरे पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि प्री-वेडिंग सेरेमनी में आने वाले मेहमानों के लिए महंगी लग्जरी कारें रखी गई हैं। कौन-कौन सी कारें मेहमानों के लिए तैनात?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्री-वेडिंग सेरेमनी में आने वाले मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए महंगी लग्जरी कारें तैनात की गई हैं। जिसमें रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज समेत कई करोड़ों की कारें शामिल हैं।
तीन दिनों में ये होंगे इवेंट्स
- 1 मार्च- एवरलैंड में एक शाम, ड्रेस कोड- एलेगेंट कॉकटेल
- 2 मार्च- ए वॉक ऑन द वाइल्ड साइड, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक, ड्रेस कोड- जंगल फीवर,
- 2 मार्च- मेला राउंज, शाम 7:30 बजे, ड्रेस कोड- डैजलिंग देसी रोमांस
- 3 मार्च- टस्कर ट्रेल्स, सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक, कैजुअल चिक
- 3 मार्च- राधा कृष्ण मंदिर में हस्ताक्षर इवेंट, शाम 6 बजे,












Click it and Unblock the Notifications