ऐसे प्यार में बदली बचपन की दोस्ती, कैसे परवान चढ़ा अनंत और राधिका का प्यार? एक नजर इस मोहब्बत पर

Anant Ambani Radhika Merchant Love Story: ये बचपन की दोस्ती है जो प्यार में बदली और अब अनंत और राधिका हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। दिल छू लेने वाला ये इश्क का सफर ग्रैंड वेडिंग में बदल गया है। 2 सालों से लगातार हो रहे इवेंट्स के बाद आखिरकार ये जोड़ा शादी के बंधन में बंध रहा है। ऐसे में चलिये एक नजर डालते हैं इन दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी पर...

अनंत और राधिका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ही बिजनेस फैमिली से हैं। दोनों ने काफी वक्त साथ में बिताया है। बचपन से ही दोनों का रिश्ता एक तरह से तय हो चुका था। वक्त बीतने के साथ दोनों के बीच की दोस्ती भी गहरी होती चली गई। ऐसे में दोनों एक दूसरे से प्यार भी कर बैठे।

Anant Ambani and Radhika Merchant

साल 2018 का समय था, जब इन दोनों के रोमांस की चर्चा खूब होने लगी।साल 2018 का ही समय था, जब इन दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं। इसके बाद राधिका को अनंत की बहन ईशा की शादी में भी देखा गया। बस फिर क्या था, फैंस को इशारा मिल गया कि ये दोनों भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिर देखते ही देखते पता ही नहीं चला कि कब राधिका अंबानी फैमिली का खास हिस्सा बन गईं।

राधिका को अकसर अंबानी परिवार के फंक्शन में देखा जाने लगा। फिर ठीक एक साल बाद यानी कि 2019 में दोनों की सगाई हुई। प्राइवेट सेरेमनी के तहत दोनों की सगाई हुई। परिवार के लोग और करीबी दोस्त इस सेरेमनी में शामिल हुए।

अब आज वो अहम दिन आ गया है, जब अनंत और राधिका मर्चेंट हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत औऱ राधिका को दूल्हा दुल्हन बने देखने के लिए फैंस बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। दोनों को कपल की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+