नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री तो आनंदीबेन थामेंगी गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी ने राज्य की राजस्व मंत्री आनंदीबेन को गुजरात में अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। हालांकि, उनके नाम का ऐलान केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद ही होगा।
आपको बता दें कि गुजरात के सीएम की रेस में आनंदीबेन पटेल का नाम उसी समय से लिया जा रहा है, जब बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को अपना पीएम कैंडिडेट बनाया था। हालांकि, भिखू भाई दलसाणिया का नाम भी मजबूती से उभरा था। वह फिलहाल प्रदेश संगठन में महासचिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications