आनंदीबेन के रूप में गुजरात को मिला पहली महिला मुख्यमंत्री

यहां महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में हुए शपथ ग्रहण समारोह में में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अरुण जेटली सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
शपथ लेने के साथ ही आनंदीबेन गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आनंदीबेन (73) को बुधवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। लोकसभा चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत का नेतृत्व करने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications