देश के 6 राज्यों के बदले राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल होंगी यूपी की नई गवर्नर
Recommended Video
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। शनिवार को 6 राज्यों को नए राज्यपाल मिले हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। यूपी में राज्यपाल का कार्यभार अभी तक राम नाईक संभाल रहे थे। लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वो बिहार के राज्यपाल थे। बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान होंगे। यूपी के राज्यपाल राम नाईक को अभी जिन 6 जगह नए राज्यपालों का ऐलान हुआ है वहां कहीं नहीं भेजा गया है।

आनंदी पटेल बनी यूपी की गर्वनर
जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की सहमति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीजेपी के सीनियर नेता वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया था। वहीं हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया गया था।
6 राज्यों में बने नए गर्वनर
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन का कार्यकाल इस साल दिसंबर में पूरा हो रहा है। उनके पास इस समय तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है। ये उनका दूसरा कार्यकाल है। अब देखना होगा कि सरकार इन्हें फिर मौका देती है या नहीं। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला, केरल के राज्यपाल पी सतशिवम, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है।

कई राज्यपालों का खत्म हो रहा है कार्यकाल
इनके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, नाागलैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्यऔर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल भी इसी साल खत्म हो रहा है। इन सभी की नियुक्ति मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में की थी। राज्यपाल के तौर पर ईएसएल नरसिम्हन की नियुक्ति कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में हुई थी। लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें राज्यपाल के पद पर बरकरार ही नहीं रखा बल्कि एक और कार्यकाल का तोहफा दिया।












Click it and Unblock the Notifications