आर्टिकल-370 का विरोध करने वाले ब्रिटिश सांसद से कांग्रेसियों की मुलाकात से पार्टी ने झाड़ा पल्ला, ये बोली....
नई दिल्ली- आर्टिकल-370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ भारत के विरोध में मोर्चा खोलने वाले ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सांसद जेरमी कॉर्बिन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने कहा है कि वह इस हरकत से स्तब्ध है और पार्टी की लाइन पूरी तरह से स्पष्ट है कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है।

आर्टिकल-370 पर भारत का विरोध करने वाले लेबर पार्टी सांसद जेरमी कॉर्बिन से कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सफाई लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा है कि 'हम इस तरह गलत के प्रतिनिधित्व और कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी अनाधिकृत बयान को लेकर स्तब्ध हैं। ओबरसीज कांग्रेस के जिस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की उसे भारत से जुड़े किसी भी आंतरिक मुद्दे पर बोलने के लिए प्राधिकृत नहीं किया गया था। उनका काम सिर्फ अप्रवासी भारतीय से जुड़ा है।..... जम्मू एवं कश्मीर से जुड़ा कोई भी मुद्दा पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। हम लेबर पार्टी की लीडरशिप को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं।'
दरअसल, लेबर पार्टी के सांसद जेरेमी कॉर्बिन ने गुरुवार को एक ट्वीट कर दावा किया था कि कांग्रेस ओवरसीज का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया। इस दौरान कश्मीर में मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बीजेपी ने कॉर्बिन के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया किया, 'भय उत्पन्न करने वाला! देश की जनता कांग्रेस पार्टी से सफाई चाहती है कि उनके नेताओं ने विदेशी नेताओं से क्या बात की है? देश की जनता कांग्रेस पार्टी को उनकी इस धोखेबाजी के लिए करारा जवाब देगी।' बता दें कि, इस मुलाकात में कॉर्बिन के ट्वीट में कमल धालीवाल भी दिख रहे हैं जो यूके में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications