काश इसे...', विनेश फोगाट के ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने पर आनंद महिंद्रा को लगी ठेस, लिखी ये पोस्ट
Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat Disqualification: भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार को बड़ा झटका लगा है। फोगाट का वजन 50 किलोग्राम वाले ग्रुप में अधिक पाया गया जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। फोगाट के पेरिस ओलंपिक खेलों से अयोग्य घोषित किए जाने पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने दुखी मन से प्रतिक्रिया व्यक्त की।

50 ग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग के मुकाबले में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के तुरंत बाद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने पोस्ट लिखी
जिसमें उन्होंने लिखा काश ये बुरा सपना हो।
आनंद महिंद्रा ने लिखा
"नो! नो! नो! प्लीज इसे एक बुरा सपना बना लें, ताकि मैं जब जांगू और पाऊं कि यह सच नहीं है।"
बता दें सामान्य तौर पर फोगाट 53 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करती हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर वजन घटाकर 50 किग्रा कर लिया।
फाइनल मुकाबले से हुई बाहर विनेश फोगाट
पेरिस ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थी लेकिन फाइनल मुकाबले में उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक निकला जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
फोगाट के अयोग्य घोषित किए जानें पर पीएम मोदी भी हुए दुखी
विनेश फोगाट की ओलंपिक खेल के फाइलन मुकाबले में पहुंच कर अयोग्य घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक पोस्ट लिखी। जिसमें पीएम मोदी ने लिखा आज का झटका दुख देने वाला है।
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा "विनेश आप चैंपियनों के बीच चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारती के लिए प्रेरणा है। आज का ये झटका दुखद है। काश मैं जिस निराशा का अनुभव कर रहा हूं उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सके।"
NO! NO! NO!
— anand mahindra (@anandmahindra) August 7, 2024
Please make this a bad dream that I will wake up from and find it isn’t true… https://t.co/T5BLQCkLVI












Click it and Unblock the Notifications