वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने की यूक्रेन के लोगों की तारीफ, कहा- परमाणु हथियारों से ज्यादा शक्तिशाली हैं लोग

नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आनंद महिंद्रा हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर कहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर उन्होंने ट्वीटर पर ट्विट किया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने न्यूयॉर्क टाइम्स का एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किये गए इस वीडियो में यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कों पर हथियारबंद आम नागरिकों को देखा जा सकता है।

anand mahindra tweet video of russia ukraine fight and said ukranians is powerful

इसी वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जब लोगों के पास अपने देश को बचाने की इच्छाशक्ति होती है तो ये ताकत किसी भी परमाणु हथियार से अधिक शक्तिशाली होती है। भले ऐसे लोगों पर आक्रमण करना संभव लेकिन उन पर अधिकार जमाना असंभव है। बता दें कि यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और यूक्रेन को लगातार यूरोपियन देश घेरने में लगे हुए हैं।

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा समेत दर्जनो देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान कर चुके हैं, वहीं अब यूरोपियन यूनियन ने भी रूस को तगड़ा झटका दिया है। युद्ध के बीच रूस के खिलाफ पाबंदियों का सिलसिला लगातार जारी है और दुनियाभर में राष्ट्रपति पुतिन की युद्ध छेड़ने के लिए निंदा की जा रही है।

अमेरिका और ब्रिटेन ने राष्ट्रपति पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं, यूरोपीय संघ ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन ने रूस को हेलीकॉप्टर्स की सप्लाई रोक दी है और कहा है कि, रूस को हेलीकॉप्टर्स की सप्लाई पर स्थाई प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यूरोपियन यूनियन का ये फैसला काफी ज्यादा सख्त है और रूस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+