VIDEO : 'छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे...' इस क्यूट Kid में महिंद्रा ने देखा UN Ambassador
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने UN महासचिव को स्पेशल मैसेज भेजा है। उन्होंने एक मासूम बच्चे को शांति और सद्भावना का दूत बनाए जाने की वकालत की है। anand mahindra toddler UN Ambassador peace and goodwill Antonio Guterres
नई दिल्ली, 24 सितंबर : कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की कविता का अंश है- 'बार-बार आती है मुझको मधुर याद बचपन तेरी, गया ले गया तू जीवन की सबसे मस्त खुशी मेरी.. चिंता रहित खेलना खाना और फिरना निर्भय स्वच्छंद, कैसे भूला जा सकता है बचपन का अतुलित आनंद...' संभवत: ये पंक्तियां उद्योगपति आनंद महिंद्रा के दिमाग में भी कौंधी होगी जब उन्होंने एक बच्चे का वीडियो ट्वीट किया। दरअसल, महिंद्रा अपने रोचक ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हालिया ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव को एक बच्चे को शांति और सद्भावना का दूत बनाए जाने का सुझाव दिया है। महिंद्रा ने फ्लाइट में यात्रा कर रहे बच्चे की वीडियो शेयर की है। इसमें एक बच्चे को तमाम पैसेंजर्स के साथ अभिवादन करते देखा जा सकता है। बाकी लोग भी मासूम बच्चे का मुस्कान के साथ स्वागत करते दिखे।

सीट की तरफ जा रहा बच्चा अचानक...
आनंद महिंद्रा ने बच्चे की कमाल की वीडियो शेयर की है। इसमें बच्चा किसी विमान की यात्रा कर रहा है। नन्हा बालक विमान में अपनी सीट की तरफ जाते समय रास्ते में बैठे सभी लोगों को हैलो बोलता है।

वायरल क्लिप में एक प्यारा बच्चा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस को टैग कर महिंद्रा ने कहा कि इस बच्चे को पूरी दुनिया के सामने शांति औऱ सद्भावना का दूत बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में एक प्यारा बच्चा दिख रहा है जो सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर जाता है।

बच्चे के क्यूट अभिवादन का जवाब
आनंद महिंद्रा के वीडियो ट्वीट पर यूजर्स रोचक कमेंट्स भी करते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा विमान के गलियारे में पीछे की तरफ जा रहा है। अपनी सीट पर पहुंचने से पहले बच्चा तमाम सह यात्रियों को हैलो कहता है। यात्रियों की तरफ से भी बच्चे के क्यूट अभिवादन का गर्मजोशी से जवाब दिया गया।

हवाई यात्रियों को गर्मजोशी से हैलो
गौरतलब है कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा का ट्विटर प्रोफाइल पर अक्सर प्रेरक पोस्ट शेयर करते रहे हैं। महिंद्रा ने इस बार जो वीडियो क्लिप शेयर की है इसमें एक बच्चा साथी हवाई यात्रियों को गर्मजोशी से हैलो बोला। जब बच्चा सीटों पर बैठे यात्रियों को पास करता है, तो वह उनकी तरफ देखता है और हाय कहता है! यात्री, बच्चे की विनम्रता से पूरी तरह से प्रभावित होकर, उसे भी वापस बधाई देते हैं।

शांति और सद्भावना का दूत
जिस बच्चे को महिंद्रा ने शांति और सद्भावना का दूत कहा है, इसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। महिंद्रा ने वीडियो के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस के लिए संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, दुनिया अधिक संघर्ष-ग्रस्त होती जा रही है। रूस की लामबंदी केवल संकट को बढ़ाती है। लेकिन बच्चे हमें याद दिलाना जानते हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि उन्होंने लिखा है।@antonioguterres को इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाना चाहिए!"
नीचे देखें वीडियो---
1.76 लाख लोगों ने देखी वीडियो
बता दें कि वीडियो को अब तक 176.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों को बच्चे के प्रति स्नेह जताते देखा गया। कमेंट सेक्शन में अधिकांश लोगों को कहते देखा गया कि बच्चा कितना अच्छा व्यवहार करता है। सैकड़ों लोगों ने महिंद्रा के विचार- शांति और सद्भावना दूत नियुक्ति पर भी सहमति जताई।












Click it and Unblock the Notifications