कोरोना संकट के बीच आनंद महिंद्रा ने 'मानवता के हीरोज' का शेयर किया वीडियो, कोका-कोला को कहा- थैंक्यू
नई दिल्ली, अप्रैल 29। देश में कोरोना महामारी के बीच हर दूसरे-तीसरे इंसान को इस वक्त सकारात्मक सोच और माहौल की जरूरत है। कोरोना संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है, जिस वजह से लोगों के मन में एक भय का माहौल बन गया है। हालांकि ऐसे मुश्किल समय में भी कई लोग ऐसे हैं, जो हर किसी के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। इनमें हेल्थ वर्कर्स का नाम सबसे पहले आता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के डॉक्टर्स ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज हर कोई अपने-अपने स्तर पर डॉक्टरों को सैल्यूट करने में लगा है। इस बीच कोका-कोला कंपनी का एक विज्ञापन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हेल्थ वर्कर्स के प्रति सम्मान को जाहिर किया गया है।

मानवता के हीरोज को समर्पित है वीडियो
इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने और कोका-कोला कंपनी ने लोगों के मन में एक नई उम्मीद और आशा पैदा करने की कोशिश की है। आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कोका-कोला को इस वीडियो के लिए धन्यवाद कहा है। आपको बता दें कि वैसे तो ये वीडियो कंपनी ने पिछले साल जारी किया था, लेकिन भारत में जो हालात हैं, उनके लिए ये वीडियो आज भी नया है। वीडियो में दिखाया गया है कि आखिर कैसे कोरोना काल में हेल्थ वर्करों ने अपना काम किया है, उनके सामने किस-किस तरह की मुश्किलें आई हैं।
आनंद महिंद्रा ने किया कोका-कोला का शुक्रिया अदा
2 मिनट 14 सेकेंड के वीडियो में 'Human Heros' के बारे में जिक्र किया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के साथ लिखा है, "दया और आशा के साथ ग्लास भरने के लिए धन्यवाद" आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि आशावाद एक धर्म है जो हम सभी का हो सकता है, थैंक्यू कोका-कोला"
Optimism. A universal religion we can all belong to... Thank you Coca Cola pic.twitter.com/IAen8i4tCl
— anand mahindra (@anandmahindra) April 29, 2021












Click it and Unblock the Notifications