वायरल हो रहा है आनंद महिंद्रा का ये गजब पोस्‍ट, जानिए क्‍यों कहा उन्‍होंने वसुधैव कुटुम्बकम

नई दिल्‍ली। देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर कुछ शानदार फोटो, वीडियो और कई बार तो अपने पोस्ट में फोटो या वीडियो से जुड़े चैलेंज भी लोगों के सामने रखते हैं। लेकिन इस बार आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक ऐसा पोस्‍ट शेयर किया है जो एकता का मैसेज दे रहा है। शुक्रवार को उन्‍होंने जो पोस्‍ट किया वो पूरे वीकेंड तक सोच में डालने के लिए काफी है। अपने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने एक स्‍टोरी साझा किया जिसमें एक अफ्रीकी जनजाति के बच्चों का ग्रुप एकता का अनोखा पाठ पेश किया।

वायरल हो रहा है आनंद महिंद्रा का ये गजब पोस्‍ट, जानिए क्‍यों कहा उन्‍होंने वसुधैव कुटुम्बकम

स्‍टोरी के मुताबिक एक मानोविज्ञानी ने बच्‍चों को एक प्रतियोगिता के बारे में बताया। प्रतियोगिता के मुताबिक जो बच्‍चा सबसे पहले पेड़ तक पहुंचेगा उसे स्‍वादिष्‍ट फलों से पुरस्‍कृत किया जाएगा। दरअसल हुआ ये कि मनोवैज्ञानी ने फ्रीकी जनजाति के बच्चों को एक गेम खेलने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने पेड़ के पास फलों की एक टोकरी रखी और बच्चों को संबोधित करते हुए घोषणा की: 'आप में से जो पहले पेड़ तक पहुँचता है, उसे सभी मीठे फलों से नवाज़ा जाएगा।" जब उन्होंने दौड़ शुरू करने के लिए बच्चों को संकेत दिया, तो उन्होंने अपने हाथों को कसकर बंद कर लिया और एक साथ भागे, और फिर वे सभी एक साथ बैठे और स्वादिष्ट फल का आनंद लिया।

मनोवैज्ञानी ये देखकर चकित रह गया। उसने जब बच्‍चों से पूछा कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया तो इसका जवाब आया क्या हर किसी के लिए दुखी होना संभव है। इस फोटो के साथ महिंद्रा ने कैप्‍शन लिखा- भारत में हम इसे वसुधैव कुटुम्बकम कहते हैं।" आपको बता दें कि वसुधैव कुटुम्बकम एक संस्कृत वाक्यांश है जिसका अर्थ है 'दुनिया एक परिवार है'। महिंद्रा के इस ट्वीट पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+