आनंद महिंद्रा का ऐलान, 'फेसबुक का विकल्प तैयार करें भारतीय, मैं करूंगा मदद'

नई दिल्लीः सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर डाटा चुराने के विवाद को लेकर अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने अपनी बात रखी है। आनंद महिंद्रा ने सुझाव भी दिया है कि अभी फेसबुक का वैकल्पिक प्लेटफॉर्म तैयार करने की जरुरत है। बता दें, सोशल नेटवर्किंग साइट पर 200 करोड़ से ज्यादा अकाउंट हैं। फेसबुक-कैंब्रिज विश्लेषणात्मक घोटाले के बाद फेसबुक पर काफी सवाल उठे हैं।

आनंद महिंद्रा ने किया ऐलान

आनंद महिंद्रा ने किया ऐलान

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, ये सोचने की शुरुआत है कि क्या कोई ऐसी सोशल नेटवर्किंग कंपनी है जो बहुत व्यापक रूप से स्वामित्व वाली है और पेशेवर और खुद से किसी कंट्रोल करती है। अगर किसी भी भारतीय के पास ऐसा प्लान है तो मैं देखना चाहूंगा। और सहायता भी कर सकता हूं।

कैम्ब्रिज एनालिटिका विवाद के बाद किया कमेंट

यह पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने इस तरह के प्रोजक्ट्स में रुचि दिखाई हो। पिछले महीने भी उन्होंने नीरव मोदी घोटाले पर कमेंट किया था, जिसने सबका ध्यान खींचा था। कैम्ब्रिज एनालिटिका विवाद सामने आने के बाद फेसबुक ने माफी भी मांगी थी। वहीं फेसबुक के विज्ञापनों पर भी इसका असर पड़ा था। फेसबुक के विज्ञापन पर रोक लगाने में सबसे बड़ा नाम जर्मन कंपनी कॉमर्जबैंक और इलेक्टॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सोनोस का नाम शामिल था।

फेसबुक को लेकर हो रहा है विवाद

फेसबुक को लेकर हो रहा है विवाद

सोशल नेटवंर्किंग साइट फेसबुक पर आरोप है कि उसने पांच करोड़ लोगों के डाटा में सेंध लगने दी। फेसबुक के इस डाटा का कथित रूप से ब्रेक्जिट और अमेरिकी चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप के प्रोपेगंडा के लिए किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+