नीरज चोपड़ा को XUV700 उपहार में देंगे आनंद महिंद्रा, ट्विटर यूजर्स ने किया था टैग

नई दिल्ली, अगस्त 08: जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो किया। जहां एक और देश नीरज पर अपना प्यार उड़ेल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उन पर इनामों की बरसात हो रही है। हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपए और ए क्लास नौकरी देने का ऐलान किया तो वहीं पंजाब सरकार ने 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। अब महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को कंपनी की आगामी एसयूवी एक्सयूवी700 उपहार में देने का वादा किया है।

Anand Mahindra gift XUV700 To Neeraj Chopra who won first ever Olympic athletics gold

नीरज चोपड़ा के पदक जीतने के कुछ देर बाद ही आनंद महिंद्रा ने यह घोषणा की। ट्विटर पर एक फॉलोअर ने महिंद्रा से नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देने के लिए कहा, जिसके बाद महिंद्रा ने लिखा, "हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर और सीईओ (ऑटोमोटिव डिविजन) विजय नाकरा को टैग करते हुए उनसे नीरज के लिए एक एसयूवी तैयार रखने" को कहा है।

Anand Mahindra gift XUV700 To Neeraj Chopra who won first ever Olympic athletics gold

चोपड़ा अब निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस एतिहासिक जीत ने एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक के लिए भारत के 121 साल पुराने इंतजार को खत्म कर दिया। नीरज चोपड़ा ने अपने जैवलिन की शुरुआत साल 2014 में की थी जब उन्होंने ₹7000 का पहला जैवलिन खरीदा था। नीरज चोपड़ा वास्तव में 11 साल की उम्र में ही 80 किलो के थे और वह पानीपत स्टेडियम में अपना वजन घटाने के लिए गए थे।

उन्होंने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। नीरज ने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। जबकि तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 76.79 मीटर दूर भाला फेंका था। चौथे और पांचवें अटैम्प्ट में उन्होंने फाउल थ्रो किया। छठवें अटैम्प्ट में उन्होंने 84.24 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज ने ओलिंपिक का गोल्ड जीता, तो सिल्वर और ब्रॉन्ज पर चेक रिपब्लिक के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+