गुजरात: गोधरा नदी के बीच फंसे 12 लोगों के सुरक्षित निकाला, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
नई दिल्ली। गुजरात के गोधरा नदी के बीच फंसे 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर नदी के बीच फंसे 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। ये लोग गोधरा नदी के बीच फंस गए थे, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए 6 से 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
वहीं गोधरा के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर है। गुजरात के गोधरा शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। गोधरा के कई इलाको में पानी भर गया है। निचले इलाकों में तो स्थिति ज्यादा खराब है। वहीं बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोधरा के कुछ निचले इलाकों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया है।
स्थानीय मेसरी नदी में पानी का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।