शहर की व्यस्त सड़क के बीच में रेलवे पुल के नीचे गिरा लोहे का खंभा और फिर...
कर्नाटक के एक शहर से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें शहर के बीचों- बीच लोहे का खंभे का ग्रिड अचानक गिरता हुआ नजर आ रहा है। ये लोहे का खंभा तब गिरा जब रोड पर कार और टू विलर और बस वहां से गुजर रहे थे।

हालांकि बस दूसरी रोड पर ही थी और मोटरसाइकिल और वाहन बाल-बाल बच गए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक राज्य में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ओवरहेड रेलवे पुल को सहारा देने वाले खंभा झुका हुआ नजर आ रहा थ और अचानक एक ही बार में ढहने लगता है। जिसमें एक पानी का टैंकर और एक मोटर चालक उधर से निकल रहे थे हालांकि वो बाल-बाल बच गए। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कर्नाटक के हुबली में घटी। इस घटना का वीउियो जो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि रेलवे पुल के नीचे बहुत ही व्यस्त सड़क है, सड़क के बीच में लोहे के खंभे का ग्रिड अचानक ढह जाता है।
वहीं उधर से निकल रहा एक मोटर साइकिल पर सवार और दूसरा कार पर सवार एक सेकेंड के अंतर पर बच जाता है। अगर एक सेंकेंड बाद ये लोहे का भारी-भरकम लोहे का पिलर गिरा होता तो उनकी जान जा सकती थी।
ये घटना कर्नाटक के शहर हुबली के रेलवे पुल की है जहां पुल संख्या 253 की सुरक्षा के लिए 4.2 मीटर का निकासी के लिए ऊंचा एंगल नुमा भारी भरकम पिलर लगायाा गया था।
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि संदेह है कि पिछली रात कुछ वाहन इस लोहे के ऊंचे गेज से टकरा गए थे और सड़क वाहनों के कंपन के कारण वो कमजोर हो गया था। लोहे के खंभे का स्ट्रकचर एक तरफ झुक गया और उसके बाद नीचे गिर गया।
रेलवे अधिकारी ने कहा उसको तत्काल सड़क से हटा दिया और अब ऊंचा गेज लगाया जाएगा। इसके अलावा, सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स और अतिरिक्त साइनेज तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications