मॉडल ने बताई इस रात की दास्तां, जो हुआ उसके बाद बस शर्मिंदगी से रोया जा सकता था
नई दिल्ली। 3अक्टूबर को नई मिस अर्थ इंडिया चुनी गई हैं, ये हैं राशि यादव। इस चुनाव को लेकर कई विवाद सामने आ रहे हैं। इस प्रतियोगिता का हिस्सा रही एक मॉडल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया है कि दरअसल वहां हुआ क्या था।

मिस अर्थ इंडिया के लिए 25 मॉडल राउंड में थीं लेकिन सभी कह रही हैं उनके साथ धोखा हुआ। क्या हुआ था जानने के लिए पढ़िए क्या लिखा है इस प्रतियोगिता का हिस्सा रही मॉडल ने। ये रही मॉडल की पोस्ट।
मिस अर्थ इंडिया के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बातें हो रही है लेकिन जानिए मिस अर्थ इंडिया फाइनल में क्या हुआ। ये फाइनल तीन अक्टूबर को था और अब मैं आपको सच्चाई बताना चाहती हूं कि 3 अक्टूबर को हुआ क्या था।
एक के बाद एक कई राउंड रद्द किए गए
सबसे पहले मैं ये बताना चाहती हूं कि इसमें कोई विजेता नहीं है और दूसरा ये कि वहां कोई मुकाबला ही नहीं हुआ। ये सब पहले से ही तय हो चुका था। हम सब प्रतिभागी आखिरी दिन की तैयारियों में लगे थे, पूरी रात सोए तक नहीं।
इसके बीद तीन राउंड खत्म किए गए। गाउन राउंड के शुरू होने पर कहा गया कि इस राउंड की कोरियोग्राफी तैयार नहीं है। इसके बाद दूसरा राउंड रद्द कर दिया गया। एक के बाद एक कई राउंड रद्द कर दिए गए और फिर सारी प्रतिभागियों के लिए सबसे चौंकाने वाला समय आया।
सभी प्रतिभागियों को स्टेज पर बुलाया गया। अभी 25 प्रतिभागियों में से कुछ सा पहला राउंड भी खत्म नहीं हुआ था और सबको स्टेज पर बुला लिया गया। एक बंदा स्टेज पर आया और कहा कि हमने विजेता को चुन लिया है।
हमें बताया कि विजेता चुन ली गई है
स्टेज पर एलान किया गया कि अनुभव, प्रतिभा और ना जाने किस-किस आधार पर विजेता चुननी गई है। घोषणा की गई कि राशि विजेता हैं, वो नई मिस अर्थ इंडिया होंगी।
ना कोई मुकाबला, ना परिचय राउंड, ना कोई सवाल-जवाब। कुछ लोग कह रहे हैं कि लड़कियों ने विजेता पर हमला किया लेकिन ये सच नहीं। अपमान से गड़ी जा रहीं 24 लड़कियां तो बस ग्रीन रूम में जाने का इंतजार कर ही थीं, जहां जाकर वो रो सकें।
हम सात महीने से इसके लिए मेहनत कर रहे थे। हमारे परिवार के लोग दूर-दूर से आए थे। हमने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की थी लेकिन सबके साथ धोखा हुआ। क्या आपको लगता है ये सही था?












Click it and Unblock the Notifications