एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी को लग गया आईएसआईएस का चस्का
नई दिल्ली। अभी तक जो लोग यह मान रहे थे कि सिर्फ मुसलमान युवाओं में ही आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए दिवानगी है तो अब यह नई खबर आंखें खोलने और चौंकाने वाली है। इंडियन आर्मी से रिटायर एक हिंदू लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी को अब आईएसआईएस का चस्का लग चुका है और नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) उसे समझाने में लगी हुई है।

सूत्रों की मानें तो इस लड़की की उम्र 25 वर्ष है और इसने दिल्ली के एक मशहूर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद यह लड़की ऑस्ट्रेलिया गई थी और यहां से इसने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी।
इंटेलीजेंस ब्यूरों से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद ही इस लड़की में बदलाव नजर आने लगे। इसके बाद इसके पिता ने एनआईए से संपर्क किया और उन्हें अपनी बेटी की एक्टिविटीज के बारे में सबकुछ बताया। उन्होंने एनआईए की मदद मांगी है। इसके बाद से ही एनआईए, आइबी के संपर्क में है, जो इस मामले को देख रही है।
आईबी के एक सीनियर ऑफिसर ने भी इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों की मानें तो मुताबिक कुछ माह पहले लड़की के पिता ने उसके कंप्यूटर पर आईएसआईएस से जुड़ा कुछ मैटेरियल देखा।
जांच में पता लगा कि वह आईएसआईएस में भर्ती करने वाले लोगों के साथ कांटेक्ट में है। वह आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की प्लानिंग कर रही है।
इसके बाद उन्होंने इस मामले में एनआईएस से मदद मांगी। सूत्रों के मुताबिक लड़की ने शायद इस्लाम कबूल कर ऑस्ट्रेलिया के रास्ते सीरिया जाने की योजना बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications