उरी में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में सेना के पोर्टर की मौत
पाकिस्तान ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से हुई फायरिंग में सेना का एक पोर्टर शहीद हो गया है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले तीन मार्च को भी पाकिस्तान की ओर से इसी सेक्टर में फायरिंग की गई थी।
उरी। पाकिस्तान ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से हुई फायरिंग में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इससे पहले तीन मार्च को भी पाकिस्तान की ओर से इसी सेक्टर में फायरिंग की गई थी। उस समय भी सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक लेफ्टिनेंट समेत चार घायल हो गए थे। 10 अप्रैल को भी पाकिस्तान आर्मी की ओर से राजौरी के सुंदरबनी में फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications