शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा है एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर शोपियां जिले के अम्शीपोरा इलाके में चल रहा है। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और इलाके को चारो ओर से घेर लिया गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं। श्रीनगर के डिफेंस पब्लिक रिलेसंश ऑफिसर ने बताया कि एनकाउंटर में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है, अभी भी एनकाउंटर जारी है।
Recommended Video
Jammu Kashmir के Shopian में Encounter, 3 Terrorist ढेर | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications