Watch: लोहे की फेंस को चढ़कर पार कर गया हाथी, निशब्द कर रहा है यह Viral Video

मैसुरु, 18 नवंबर: कर्नाटक में एक हाथी का लोहे की ऊंची फेंस को आसानी से पार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसपर हजारों लाइक्स आ चुके हैं ढाई लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, जो भी हाथी के इस कारनामे को देख रहा है, वही हैरान हो जा रहा है कि इतना विशाल जानवर लोहे की इतनी ऊंची बाड़ को पार करना कैसे सीख लिया। तमिलनाडु में तो मंत्री और विधायकों ने अब वन विभाग के लिए नई तरह की व्यवस्थाओं पर चर्चा शुरू कर दी है।

हाथी ने दिखाया गजब का हौसला

हाथी ने दिखाया गजब का हौसला

अगर इंसान सोचता है कि लोहे की ऊंची-ऊंची बाड़ें लगाकर हाथी को जंगल से खेतों तक पहुंचने से रोका जा सकता है तो उसे अब किसी नए तरकीब पर विचार करना चाहिए। एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ सेकंड में ही अपने वजन की चिंता को मात देकर लोहे की ऊंची बाड़ों को चढ़कर पार कर लेता है। हालांकि शुरू में लग रहा है कि उस हाथी के लिए ऐसा कर पाना असंभव है, लेकिन उसने ना सिर्फ कोशिश की, बल्कि अपना मिशन पूरा करने में सफल भी हो गया। घटना कर्नाटक के एक जंगल की है और लोग यह देखकर दंग हैं कि इतना विशाल हाथी लोहे की बाड़ों को इतनी सूझबूझ से कैसे पार कर सकता है।

आईएएस अधिकारी ने शेयर किया है ये वीडियो

आईएएस अधिकारी ने शेयर किया है ये वीडियो

हाथी का यह वीडियो आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा है- स्पीचलेस। वो तमिलनाडु सरकार में जलवायु परिवर्तन और वन विभाग में प्रिंसिपल सचिव हैं। जब यह वीडियो इतनी बड़ी अधिकारी को निशब्द कर रहा है तो बाकी यूजर्स का हाल समझा जा सकता है। यह खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 21 हजार से ज्यादा इसे लाइक मिल चुके हैं। जबकि, उन्होंने 28 सेकंड का यह वीडियो बुधवार शाम को शेयर किया है। हाथी ने यह कारनामा कर्नाटक में मैसुरु के नागरहोले टाइगर रिजर्व में कर दिखाया है। इसके बारे में इस टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर महेश कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि यह वीडियो वीरानाहोसल्ली रेंज में रिकॉर्ड किया गया है और यह घटना 16 नवंबर को सुबह की है, जब यह हाथी फसल बर्बाद करके जंगल की ओर लौट रहा है।

तमिलनाडु में सत्ता के स्तर पर चर्चा शुरू

तमिलनाडु में सत्ता के स्तर पर चर्चा शुरू

इस मसले पर तमिलनाडु में सियासी चर्चा भी शुरू हो चुकी है। वहां एक एमएलए टीआरबी राज्जा ने राज्य के वित्त मंत्री को यह वीडियो टैग करके लिखा है, 'लगता है कि पीएसी में हम इंसान और जानवर के टकराव को रोकने के लिए जब विन विभाग के अधिकारियों के बेअसर तरकीबों पर चर्चा के लिए घंटों बिताते रहे, ये हाथी नए तरीके सीखते रहे।' इसपर मंत्री डॉक्टर पी त्याग राजन ने उन्हें जवाब दिया है, 'मेरे दोस्त, शायद यह सबक है कि इंसान हमेशा या पूरी तरह से प्रकृति के मार्ग को नहीं बदल सकता।'

इस वायरल वीडियो पर मिल रहे हैं तरह-तरह के कमेंट

बाकी यूजर्स इसपर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि उसने 'एक वीडियो देखा है, जिसमें एक विशाल हाथी इसी तरह बांस के बाड़े को पार कर गया। जबकि वह उसको आसानी से पार कर सकता था।' एक ने लिखा है 'यह कितना क्यूट है.....मुझे लगता है कि जैसे एक छोटा बच्चा बिना किसी संघर्ष के फेंस के उसपार कूद गया हो।' एक यूजर लिखते हैं 'ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए हाथी पर निश्चित रूप से 500 रुपये का जुर्माना लगना चाहिए। ' एक यूजर लिखती हैं 'इस फेंस को हटा दें। अगर वह मर जाता या खुद को नुकसान पहुंचा लेता तो ? अगर बाकी हाथियों ने भी ऐसा ही किया तो' एक यूजर ने लिखा है कि 'उनके घर में बैरियर लगाना दुखद है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+