असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्‍ली। असम के सोनितपुर में आज तड़के 5:26 बजे का भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 थी। हालांकि, भूकंप के इस झटके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर से उत्तर दिशा में 82 किमी में गुरुवार-शुक्रवार की रात 12.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.1 थी और इसका केंद्र जयपुर से 82 किमी उत्तर दिशा में था।

क्‍यों आते हैं भूकंप

धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है। जहां भी ये प्लेटें एक दूसरे से टकराती हैं वहां भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है। भूकंप तब आता है जब इन प्लेट्स एक दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं, प्लेट्स एक दूसरे से रगड़ खाती हैं।

उससे अपार ऊर्जा निकलती है, और उस घर्षण या फ्रिक्शन से ऊपर की धरती डोलने लगती है, कई बार धरती फट तक जाती है, कई बार हफ्तों तो कई बार कई महीनों तक ये ऊर्जा रह-रहकर बाहर निकलती है और भूकंप आते रहते हैं, इन्हें आफ्टरशॉक कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+