अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0
नई दिल्ली। अंडमान द्वीप पर देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके देर रात तकरीबन 1.59 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप पर नजर रखने वाले मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 थी। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी सामने नहीं आई है।













Click it and Unblock the Notifications