असम में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता मापी गई
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि असम के नागांव में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

Assam Earthquake: असम के नागांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता मापी गई। भूकंप 04:18 बजे आया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि असम के नागांव में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
Recommended Video

इन दिनों भूकंप के झटके काफी महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके बाद वहां अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, तुर्की के बाद शनिवार को गुजरात में भी धरती डोली थी। हालांकि इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी, ऐसे में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगने के बाद काफी देर तक लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा था।
इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक, शनिवार को गुजरात के सूरत जिले और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.8 थी। इस भूकंप का केंद्र सूरत के पश्चिम दक्षिण पश्चिम (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हाल ही में तुर्की में बड़ी घटना घटी थी, ऐसे में कुछ देर तक लोग डरे थे, लेकिन बाद में सभी शांत हो गए।
यह भी पढ़ें- तुर्की का भूकंप अर्दोआन की 20 साल की सत्ता को क्या ध्वस्त कर देगा?












Click it and Unblock the Notifications