जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा एनकाउंटर में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद, सेना ने खोया कमांडिंग ऑफिसर
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा एनकाउंट में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद, सेना ने खोया कमांडिंग ऑफिसर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने अपने दो अफसर समेत 5 जवानों को खो दिया। हंदवाड़ा एनकाउंट में भारतीय सेना के कर्नर, मेजर, दो जवान और एक जम्मू कश्मीर पुलिस का जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच शहीद हो गए। सेना ने अपना कमांडिंग ऑफिसर खो दिया।
Recommended Video

भारतीय सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस आतंकी मुठभेड़ में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा, 21 राष्ट्रीय राइइल्स के मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश के के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील काजी शहीद हो गए।
21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था। वे गार्ड्स रेजिमेंट से थे। इलाहाबाद के रहने वाले आशुतोष शर्मा अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए।
जानकारी के मुताबिक सेना ने जम्मू-कश्मीर में कई सालों बाद के बाद आतंकी मुठभेड़ में अपना कमांडिंग ऑफिसर खोया है। वहीं साल 2015 में कुपवाड़ा के हाजीनाका जंगल में आतंकी मुठभेड़ में सेना के 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष महाडिक शहीद हो गए थे। सेना ने इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऑपरेशन और मुठभेड़ों में 62 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications