अर्जुन कपूर ने शेयर की 60 की उम्र वाली अपनी तस्वीर, एक-एक कर धोनी और विराट तक सब हो गए बूढ़े

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एप faceapp से जरिए अजीब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अजीब इसलिए क्योंकि ये एक जवान लोगों का तस्वीरों में एडिटिंग कर उन्हें उनके बुढ़ापे का लुक दिखा रहा है। लोग अपनी एडिट की हुई ये बूढ़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में भला बड़े बड़े सिलेब्रिटी कहां पीछे रहने वाले हैं। चाहे फिल्म स्टार हों या क्रिकेट के सितारे सभी ने इस एप का खूब इस्तेमाल किया।

 60 की उम्र में कैसे दिखेंगे 34 के अर्जुन कपूर

60 की उम्र में कैसे दिखेंगे 34 के अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस एप के जरिए बनाई गई अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वे लगभग 60 साल के दिख रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है- बुढ़ापे में मैं ऐसा लगूंगा। फोटो में अर्जुन के चेहरे पर झुर्रियां हैं, बाल और दाढ़ी सफेद हैं। हालांकि वे काफी स्वस्थ दिखाई पड़ रहे हैं। आम लोगों से लेकर सिलेब्रिटी तक सभी लोग उनके लुक की तुलना एक्टर शरत सक्सेना से कर रहे हैं। अर्जुन ने यही तस्वीर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर की और लिखा- पहचाना?

बुढ़ापे की तस्वीर में भी वरुण घवन के पास 6 पैक

अर्जुन की तरह वरुण ने भी एप की मदद से खुद की बूढ़ी तस्वीर बनाई और इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में अर्जुन के चेहरे पर झुर्रियां हैं, बाल सफेद हैं लेकिन सिक्स पैक में फिर भी वे शानदार दिख रहे हैं। वरुण ने कैप्शन में लिखा है कि- मैंने ट्रेनिंग नहीं छोड़ी, बहुत लोगों को लगता है कि 100 साल का होने पर अनिल कपूर ऐसे दिखेंगे। इसी तरह आम लोगों ने कई क्रिकेटर्स की ऐसी तस्वीर बनाकर वायरल की।

धोनी से लेकर विराट तक सब हो गए बूढे

धोनी से लेकर विराट तक सब हो गए बूढे

लोगों ने इस एप के जरिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जस्प्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा की भी बूढ़ी तस्वीरें बना दीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस तरह छाई हैं कि लोगों को इन्हें शेयर करने में खूब मजा आ रहा हैं वहीं एप की अचानक हर जगह जा गया है।

यह भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने कहा-हम आखिर धोनी के संन्यास की बात ही क्यों कर रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+