बेटे के एक महीने का होने पर एमी जैक्सन ने साझा की क्यूट वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं। बेटे को जन्म देने के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि हुई है। एमी ने अपने बेटे के एक महीने का होने पर एक क्यूट वीडियो साझा की है। जिसमें वह बेटे एंड्रियास के साथ दिखाई दे रही हैं।

एमी ने सितंबर माह में बेटे को जन्म दिया है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में दिखाई दी थीं। उन्होंने बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। एमी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। वह फिल्म 2.0 में सपरस्टार रजनीकांत के साथ दिखाई दी थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन की भूमिका निभाई थी।
View this post on InstagramA post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on
उनकी इस वीडियो को एक लाख 76 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही अपने पहले बच्चे एंड्रियास का फोटोशूट भी करवाया है। 'नॉट लिटिल फॉर लॉन्ग' फोटोग्राफी की तस्वीर में उनका बेटा काफी क्यूट लग रहा है। एमी के फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आती हैं। एमी ने बीते साल जॉर्ज पैनायिटोउ को डेट करना शुरू किया था।
इस साल बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने अपने प्रेमी से सगाई कर ली। रिपोर्ट्स की मानें को एमी और जॉर्ज अगले साल शादी कर सकते हैं। एमी ने अपने बच्चे का नाम उसके दादा यानी जॉर्ज के पिता एंड्रियास के नाम पर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications