अमृतसर रेल हादसा: पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच के लिए गठित की गई SIT
नई दिल्ली। दशहरे के दिन अमृतसर में हुए दर्दनाक रेल हादसे में 61 लोगों की जान चली गई जबकि 72 लोग घायल हो गए। इस भीषण रेल हादसे के बाद जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। जबकि इस मामले से जुड़ी हर चीज पर ADGP रैंक अधिकारी पूरी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने आगे बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने रेल हादसे के बाद आगे की जांच के संदर्भ में बताया कि पहले से मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। इसके अलावा एसआईटी भी गठित की गई है। इसके पहले, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा था कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं जिसकी रिपोर्ट 4 हफ्ते में आएगी। हालांकि 4 हफ्ते में रिपोर्ट आने के सीएम के बयान पर अकाली दल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला था।
बता दें कि अमृतसर के चौड़ा बाजार स्थित जोड़ा फाटक के रेलवे ट्रैक से कुछ ही मीटर की दूरी पर पुतला जलाया जा रहा था, इस दौरान जालंधर से अमृतसर जा रही डीएमयू ट्रेन वहां से गुजरी और ट्रैक पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए, इस हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किमी. प्रति घंटे बताई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications