अमृतसर हादसे के बाद शिवाला रेलवे क्रॉसिंग पर हमला, केबिन मैन से भी जमकर मार-पीट
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर हुए दिल दहला देने वाले हादसे ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। इस हादसे में अब तक 60 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है, वहीं काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। मौत का ये खौफनाक मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। घटना से नाराज अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात एक रेलवे क्रॉसिंग पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात केबिन मैन की जमकर पिटाई भी की गई।

शिवाला रेलवे क्रॉसिंग पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक अमृतसर हादसे से नाराज अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात शिवाला रेलवे क्रॉसिंग पर हमला कर दिया। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि नाराज लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं नाराज लोगों ने एक केबिन मैन पर भी हमला कर दिया, उसके मारपीट भी की गई।
लाइनमैन से की गई मारपीट
इस बीच शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह घायलों का हाल जानने के लिए अमृतसर पहुंचे। घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, चार हफ्ते में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा हादसा है, मैं इससे बेहद आहत हूं। हालांकि ये आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। सभी को मिलकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है।

अमृतसर के जोरा फाटक के पास हुआ था हादसा
बता दें कि अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार की शाम ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय लोग रेल की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में ट्रेन आई कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कहा जा रहा है कि हादसे के दौरान रावण दहन चल के पटाखे की आवाज गूंज रही थी, जिसकी वजह से लोगों को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications