अमृतसर रेल हादसे में नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी को क्लीन चिट
नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में जिस तरह से ट्रे्न हादसा हुआ था और उसमे 61 लोगों की जान चली गई थी उसके बाद इस मामले में स्पेशल एग्जेक्युटिव मजिस्ट्रेट ने पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर को क्लीन चिट दे दी है। सूत्रों की मानें तो जालंधर के डिविजनल कमिश्नर बी पुरुषार्थ ने इस मामले में दोनों की क्लीन चिट दे दी है। आपको बता दें कि दशहरे के दिन रावणदहन कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर यहां बतौर मुख्य अतिथि आई थीं। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के पास रेल की पटरी पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार ट्रेन ने रौंद दिया था, जिसमे 61 लोगों की जान चली गई थी।

सूत्रों की मानें तो इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच में कांग्रेस नेता के बेटे को दोषी माना गया है, जिसने इस कार्यक्रम का आयोजन कराया था। कार्यक्रम का आयोजन सौरभ मिथू माडा जोकि दशहरा कमेटी के अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सौरभ को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के इतंजाम पुख्ता करने चाहिए थे। जांच रिपोर्ट में सिद्धू को क्लीन चिट दे दी गई है क्योंकि वह हादसे के दिन अमृतसर में नहीं थे। जबकि उनकी पत्नी कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि थी, लिहाजा उन्हें इस हादसे के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि अतिथि जिस भी कार्यक्रम में बुलाए जाते हैं वह जाते हैं।
मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट में अमृतसर के स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उन्हें इस बात की पुष्टि करनी चाहिए थी कि कार्यक्रम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं या नहीं, या फिर कार्यक्रम के दौरान लोगों की जान को खतरा तो नहीं है। आयोजकों ने प्रशासन से अनुमति ली थी, जिसमे कहा गया था कि आयोजकों को स्थानीय निकाय से भी अनुमति लेनी होगी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासन की जिम्मेदारी यहीं नहीं खत्म होती है, प्रशासन को इस बात की पुष्टि करनी चाहिए थी कि इस जगह पर कार्यक्रम की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।
इसे भी पढ़ें- डियर मोदी जी, 1654 दिन हो गए, आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, करके तो देखिए- राहुल मोदी का तंज
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications