अमृतसर हादसा: 60 से ज्यादा की जान लेने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने पकड़े जाने के बाद क्या कहा

अमृतसर। दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर हुए दिल दहलाने वाले हादसे में मृतकों की संख्या 60 के पार जा चुकी है। हादसा कितना भयानक था ये घटना के बाद सामने आई वीडियो और तस्वीरों से समझा जा सकता है। मौत का ये खौफनाक मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। रेलवे ट्रैक पर इतने लोगों की जान जाने के बाद पंजाब और रेलवे पुलिस ने आरोपी ट्रेन ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ड्राइवर ने बताया कि उसने ग्रीन सिग्नल देखा, जिसकी वजह से उसने ट्रेन नहीं रोकी। उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी ट्रैक पर इतने लोग खड़े होंगे।

पकड़ा गया आरोपी ड्राइवर, जानिए क्या कहा

पकड़ा गया आरोपी ड्राइवर, जानिए क्या कहा

अमृतसर रेल हादसे पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डीएमयू (डीजल मल्टिपल यूनिट) के ड्राइवर (जिसे लोको पायलट भी कहा जाता है) को लुधियाना रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया और शुक्रवार रात को हुए हादसे को लेकर पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में ड्राइवर ने कहा कि उसने ग्रीन सिग्नल दिया था और रास्ता साफ था लेकिन उसे कोई उम्मीद नहीं थी कि इतनी भारी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े हैं।

ग्रीन सिग्नल की वजह से नहीं रोकी ट्रेन: ड्राइवर

ग्रीन सिग्नल की वजह से नहीं रोकी ट्रेन: ड्राइवर

हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारी जोरा फाटक इलाके के पास पटरियों पर तैनात लाइनमेन से भी जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जो ट्रेन ड्राइवर को ट्रैक पर खड़े सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बारे में सूचित करने में नाकाम रहे। चश्मदीदों और पीड़ितों के मुताबिक पटाखों के शोर की वजह से ट्रेन की आवाज लोगों को सुनाई नहीं दी। वहीं पूरे मामले में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि जहां पर यह घटना हुई वहां रेलवे ट्रैक पर मोड़ है। ऐसे में ड्राइवर को ट्रैक पर खड़ी भीड़ को देख पाना संभव नहीं था।

जांच को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेल राज्यमंत्री

जांच को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेल राज्यमंत्री

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार रात घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना की जांच होगी? इस पर रेल राज्य मंत्री ने कहा कि किस बात की जांच करनी चाहिए? मनोज सिन्हा ने कहा कि इस मामले में रेलवे की चूक नहीं है। उन्होंने बताया कि रेलवे को ऐसे किसी आयोजन की जानकारी नहीं दी गई थी।

घायलों से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिए जांच के आदेश

घायलों से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिए जांच के आदेश

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह घायलों का हाल जानने के लिए शनिवार को अमृतसर पहुंचे। घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, चार हफ्ते में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा हादसा है, मैं इससे बेहद आहत हूं। हालांकि ये आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। सभी को मिलकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+